IND vs BAN: भारतीय टीम बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज खेल रही है। दूसरा टेस्ट मीरपुर में खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। इस बीच खबर यह है कि वह 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच: रिपोर्ट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा हाथ के अंगूठे में की चोट अभी ठीक नहीं हुआ है, जिसके चलते वह बांग्लादेश नहीं जाएंगे। रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लगी थी. वनडे सीरीज के एक मैच में कैच पकड़ने के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे पर गेंद लगी थी और वो चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो आखिरी वनडे के साथ-साथ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर हर टीम लगाएगी ऊंची बोली, खास टेलैंट को देगी मौका
नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं रोहित
चोट लगने के बाद रोहित मुंबई लौट गए थे। वो फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। पहले टेस्ट में कप्तानी केएल राहुल ने की थी, अब वो दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी करेंगे। रोहित की जगह टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है।
और पढ़िए – ‘माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं?’ MS Dhoni के ऊपर ऑटोग्राफ देने से ईशान किशन ने किया इंकार
पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को हाराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की पहली पारी 150 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर 254 रनों की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित हुई। वहीं, बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का विशाल लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में वह 324 रन ही बना सकी थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines