IND vs BAN: भारत ने मीरपुर टेस्ट जीत लिया है। एक समय हार के करीब दिख रही टीम इंडिया ने मैच को 3 विकेट से जीत लिया। मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की लाज बचाई। ऑलराउंडर अश्विन के कमाल की पारी खेली। अश्विन ने 42 रन बनाए और संकटमोचक बने।
मीरपुर के ‘महाबली’ बने अश्विन
बांग्लादेश ने भारत के जीत के लिए 145 रन का टारगेट दिया था। चौथे दिन खेल खत्म होते-होते भारत का स्कोर 45-4 था। बड़े-बड़े नाम लौट गए थे। शुभमन गिल (7), चेतेश्वर पुजारा (6), केएल राहुल (2) और विराट कोहली (1) रन बना आउट हो गए। लगा मैच में बांग्लादेश ने उलटफेर कर दिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: अय्यर और अश्विन ने की अर्धशतकीय साझेदारी, भारत ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को दी मात
श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दिलाई जीत
आज के दिन सब की निगाहें ऋषभ पंत के उपर थी। पहली पारी में पंत 93 रन की पारी खेली थी। लेकिन पंत भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। अश्विन ने अपने अनुभव और क्लास के दम पर बांग्लादेश से मैच छीन लिया। उन्होंने 62 गेंदों में 42 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। जिसमें चार चौका और एक छक्का शामिल है। श्रेयस अय्यर 29 रन बनाए। अश्विन-अय्यर के बीच अर्धशतकीय 71 रन की साझेदारी हुई।
कंप्लीट ऑलराउंडर हैं अश्विन
मीरपुर टेस्ट में अश्विन ने पहले तो दोनों पारियों को मिलाकर कुल 6 विकेट लिए और बांग्लादेश को सस्ते में रोका। इसके बाद उन्होंने बल्ले से कमाल किया। बता दें कि मेजबान की पहली पारी को भारत को 227 रन पर समेट दिया था, जिसके बाद भारत ने 314 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत को 145 रन का लक्ष्य दिया था।
भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस जीत का फायदा मिला है। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारत 58.93 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines