IND vs AUS: टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को 6 विकेट से रौंद दिया। हाई स्कोरिंग मैच में भारतीय बैटर्स से कमाल की बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियन अटैक को तहस-नहस कर दिया। खास के राहुल और रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने जिस तरह से कॉउंटर अटैक किया वो देखने लायक था।
विराट को मिला था रोहित का मैसेज
विराट कोहली और सूर्यकुमार जब बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय विराट कोहली के लिए डग आउट से मैसेज आया था। ये मैसेज कप्तान और कोच ने दिया था। दरअसल विराट को डग आउट से कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ कोहली को कुछ इशारे कर रहे थे। विराट कोहली ने मैच के बाद बताया कि सूर्यकुमार आते ही तेजी से रन बनाने लगे। तब उन्होंने डगआउट की तरफ देखा वहां से रोहित-राहुल ने कोहली को आराम से बल्लेबाजी करते रहने को कहा क्योंकि सूर्यकुमार आक्रामक हो गए थे।
उन्होंने कहा कि जब सूर्या ने मारना शुरू किया। मैंने डगआउट की तरफ देखा रोहित और राहुल भाई दोनों ने मुझसे कहा कि तुम बस बल्लेबाजी करते रहो क्योंकि सूर्या काफी तेजी से रन बना रहा है। ये साझेदारी करने की बात थी। मैंने थोड़ा बहुत अपना अनुभव इस्तेमाल किया और वहां खड़ा रहा।
अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले इस बल्लेबाज ने खटखटाया BCCI का दरवाजा, सेंचुरी ठोक बरसा दिए रन
विराट-सूर्यकुमार ने की कमाल की बल्लेबाजी
सूर्यकुमार ने इस मैच में 69 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना किया और पांच चौके, पांच छक्के मारे। वहीं विराट कोहली ने 63 रनों से बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने पारी में 3 चौके और चार छक्के लगाए। 187 रनों के टारगेट के जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 25 रनों का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines