IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को स्टार प्लेयर विराट कोहली और सूर्युकमार यादव नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान विराट और सूर्यकुमार यादव ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं।
नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली और सूर्या लंबे-लंबे हिट्स लगाते नजर आ रहे हैं। प्रेक्टिस के दौरान विराट का पूरा ध्यान शार्ट पिच गेंदों को खेलने पर था। उन्होंने 45 मिनट के प्रैक्टिस सेशन में कई उठती हुई गेंदों का सामना किया।
एशिया कप में जड़ा था तूफानी शतक
विराट कोहली ने हाल ही में एशिया कप के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। उस पारी के दौरान विराट ने 61 गेंद पर 122 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वह शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लय बरकरार रखना चाहेंगे विराट
विराट को इस पारी के बाद अहसास हो गया है कि छोटे प्रारूप में शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाना जरूरी है। विराट कोहली ने 2016 में हुए विश्व टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब मंगलवार को होने वाले पहले टी20 में विराट अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे।
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। फिर दिन के ब्रेक के बाद 23 सितंबर को नागपुर में दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में टकराएंगी। वहीं आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। यह तीनों मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे।
कैसी है दोनों टीमों की स्क्वाड?
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
अभी पढ़ें – शमी की जगह उमेश यादव को ही क्यों किया गया टीम में शामिल, कप्तान ने बताई ‘अंदर की बात’
ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, डेनियल सेम्स, सीन एबॉट.
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines