हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: पहले मैच में पकड़ी गर्दन, अब रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को किया KISS, जानिए वजह

विज्ञापन
rohit sharma dinesh karthik

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले के दौरान गजब का नजारा देखने को मिला। निर्णायक मुकाबले में जहां एक ओर टीम इंडिया जीत की जद्दोजहद में लगी थी, वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा खासे नाराज हो गए। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा और कार्तिक के बीच एक बार फिर ब्रोमांस देखने को मिला। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टी 20 मैच के दौरान दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ ली थी। फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित ने डीके को चूम लिया।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: T20 के नंबर 1 बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ हाहाकार

 

ये नजारा आठवें ओवर में देखने को मिला। ग्लेन मैक्सवेल 10 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे थे। चहल ने जैसे ही मैक्सवेल को गेंद डाली, उन्होंने एक रन तेजी से पूरा किया लेकिन दूसरे रन के दौरान अक्षर पटेल की शानदार थ्रो ने उन्हें रन आउट कर दिया। डीके विकेट के पीछे खड़े थे।

विज्ञापन

ये रही वजह
ग्लेन मैक्सवेल के क्रीज पर पहुंचने से पहले कार्तिक का स्टंप्स पर हाथ लग गया था। हालांकि स्टंप्स से केवल एक गिल्ली ही हट गई थी, लेकिन बॉल ने दूसरे स्टंप पर टकराकर गिल्ली बिखेर दी। इसलिए मैक्सवेल को आउट करार दे दिया गया। अगर दोनों बेलें जमीन पर गिरतीं तो मैक्सवेल बच जाते। रोहित डीके की इस लापरवाही से नाराज हो गए, लेकिन अगले ही पल उन्होंने अंपायर के आउट करार दिए जाने के बाद कार्तिक के सिर पर किस कर दिया।

उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और मैक्सवेल रन आउट होकर चल दिए। ये नजारा देख रोहित शर्मा काफी खुश हो गए। उन्होंने पहले डीके को गले लगाया फिर हेलमेट और फिर गाल पर किस कर दिया।

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे और टी 20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, हुआ जोरदार स्वागत, देखें

इसलिए पकड़ी थी गर्दन
सूर्यकुमार यादव ने गर्दन पकड़ने के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि दोनों के बीच मजाक चलता रहता है। दोनों सीनियर खिलाड़ी हैं और बहुत पहले से ही उनके बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। ऐसे में मैदान पर मजाक चलता रहता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola