नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मंगलवार को मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मैदान पर कई कैच भी ड्रॉप हुए। इन्हें देखकर कप्तान रोहित शर्मा आग-बबूला हो गए। अब उनके अजीबोगरीब रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, 2 नए चेहरों को मिला मौका
https://twitter.com/BobbyLalll/status/1572281187867176960
मैदान पर फील्डिंग के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खराब फील्डिंग पर भड़कते नजर आ रहे हैं। ये घटना छठे ओवर की है। हर्षल पटेल ने ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ग्रीन ने बाय का एक रन ले लिया। इस गेंद को पकड़ने के लिए विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ले शॉर्ट लेग की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन वहां खड़ा फील्डर बॉल थ्रो करने नहीं आया। बस फिर क्या था, कप्तान फील्डर पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें भला-बुरा कहने लगे। इसके बाद वे अंपायर के डिसिजन पर भी भड़क गए और कुछ बुदबुदाने लगे।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले के एल राहुल का बड़ा बयान, आलोचनाओं को लेकर दिया ये जवाब
https://twitter.com/riseup_pant/status/1572264220934443010
हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान आई जब ग्लेन मैक्सवेल को दिनेश कार्तिक ने महज एक रन पर आउट कर दिया। 12वें ओवर में उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए। तीसरी और छठी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।
इसके बाद मैक्सवेल के विकेट पर जब रिव्यू का टाइम आया तो रोहित ने डीके का मुंह पकड़कर उसे जोर से हिला दिया। वे इस मोमेंट पर इतना एक्साइटेड हो गए कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका अजीबोगरीब रिएक्शन कैमरे में कैद हो रहा है। उनका यह रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया। बहरहाल, पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया 23 सितंबर को होने वाले दूसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। जसप्रीत बुमराह का लौटना तय माना जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस तरह वापसी करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines