नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने कभी भी भारत के खिलाफ 200 प्लस रन का टार्गेट अचीव नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को कुछ और हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन का टार्गेट अचीव कर भारत के जबड़े से जीत छीन ली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। हालांकि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर सवाल उठ गए हैं।
पहले ही मैच में दे दिया आराम
किसी भी सीरीज की शुरुआत के पहले मैच में मुख्य बल्लेबाज और गेंदबाज का होना जरूरी होता है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे दिया। उन्होंने कहा- वे संभवतया दूसरे और तीसरे मैच में खेलेंगे। हालांकि उन्हें किस वजह से बाहर किया गया ये पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस उन्हें पहले मैच में आराम देने पर भड़क गए हैं।
दीपक चाहर को क्यों नहीं खिलाया?
एक यूजर ने लिखा- इस चयन का कोई मतलब नहीं है। अगर बुमराह को आराम दिया जा रहा है तो दीपक चाहर को खिलाना चाहिए। नई श्रृंखला शुरू, लेकिन चौंकाने वाली कॉल जारी है। एक यूजर ने लिखा- उमेश यादव, जो भारत की टी20 विश्व कप टीम में नहीं है, विश्व कप के रिजर्व में भी नहीं है। वह केवल इस टीम में है। एक यूजर ने कहा- मैं उलझन में हूं। बुमराह को टी 20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज के पहले ही मैच में आराम क्यों दिया गया है।
ये वर्ल्ड कप की योजना तो नहीं लग रही है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा- भारत की डेथ ओवरों की गेंदबाजी समस्याओं पर फिर से प्रकाश डाला गया है। मुझे संदेह है कि रोहित शर्मा बहुत जल्दी गेंदबाजों की तलाश कर रहे थे। बुमराह अकेले इस गैप को नहीं भर सकते।
खराब गेंदबाजी का शो
शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी यूनिट से बेहतरी की उम्मीद थी, लेकिन गेंदबाजों ने सब चौपट कर दिया। अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खराब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन लुटाए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उमेश यादव ने 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: आज 2 छक्के लगाते ही कप्तान रोहित बना लेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें
हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 22 रन दिए। युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट निकाला। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines