Ind vs Aus: विराट कोहली और सूर्यकुमार के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी 20 में हरा दिया। इस जीत के साथ भार ने 2-1 से सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने घरेलू मैदानों पर 9 साल बाद किसी टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी है। 2013 के बाद से टीम इंडिया कंगारूओं को टी-20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। तीसरे और अंतिम मैच में हार्दिक पांड्या से विनिंग चौका निकला।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: जीत की दहलीज पर खड़ी थी इंग्लैंड, हारिस रऊफ ने जबड़े से खींच लिया मैच
मैच के अंतिम ओवर में एक शानदार नजारा दिखा। जिसमें हार्दिक पांड्या का कॉन्फिडेंस लेवल हाई था। अंतिम ओवर की चौथी गेंद को जब हार्दिक मिस कर गए तो दूसरे एंड पर खड़े डीके ने उनकी तरफ देखा। चलिए नीचे जानते हैं विस्तार से…
अंतिम ओवर का पूरा हाल
टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी। रूरत थी। कोहली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और उसके अगली ही गेंद पर आउट हो गए। अब पूरी टीम की धड़कने बड़ी हुई थीं। अब स्ट्राइक पर थे कार्तिक, जिन्हें तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। फिर चौथी गेंद पांड्या मिस कर गए। अब अंतिम 2 गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी। सभी की नजरें पांड्या पर थीं।
पांड्या ने किया इशारा- मैं हूं ना
चौथी गेंद मिस करने के बाद पांड्या ने दूसरे छोर पर खड़े दिनेश कार्तिक को इशारा किया कि मैं हूं ना..इसकी अगली ही बाल पर उन्होंने चालाकी से स्लिप में चौका निकाल दिया। पांचवी गेंद पर पांड्या के बल्ले से विनिंग रन निकले टीम की जान में जान आई। हार्दिक पांड्या के बल्ले से विनिंग चौका निकलते ही टीम इंडिया के कप्तान और विराट कोहली खुशी से झूम उठे।
खुशी से झूम उठे विराट-रोहित
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने यह जीत दर्ज की है। अंत में जब हार्दिक पांड्या के बल्ले से चौका निकला तो विराट कोहली झूम उठे और रोहित शर्मा को गले से लगा लिया। इस दौरान दौनों खुशी से झूमते नजर आए।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 186 रनों का टारगेट
टॉस हारकर मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। मेहमान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 54 और कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए। वहीं भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
सूर्या और विराट ने जड़ी फिफ्टी
187 रनों के टारगेट के जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, किंग कोहली ने 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 25 रनों का योगदान दिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Valium)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines