IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को हुए निर्णायक मैच को जीतकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा किया है। हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। इस सीरीज मेंऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ आगाज किया था, लेकिन मेहमान टीम इस लय को बरकरार रख पाने में नाकाम रही। सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का बयान सामने आया है।
अभी पढ़ें – Mankading Controversy: दीप्ति शर्मा का ‘रन आउट’ सही था या गलत? MCC ने तरीके से समझा दिया ‘कानून’
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ हुई इस टी 20 सीरीज को एक अच्छी सीरीज बताया। उन्होंने कहा कि लास्ट मैच में उन्होंने अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन विकेट नहीं चटका पाने के कारण हार का सामना करना पड़ा।
हारने के बाद भी खुश हैं कप्तान एरोन फिंच
एरोन फिंच ने अपने बयान में कहा, ‘यह काफी अच्छी सीरीज रही। हमारे लिए इस सीरीज की खोज कैमरन ग्रीन रहे। हमने सोचा था कि हमने ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया है। थोड़ी ओस थी और हमें पता था कि हमें विकेट हासिल करने होंगे। आप भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोककर जीत दर्ज नहीं कर सकते। कुछ मौकों पर हम अपनी योजना को सही तरीके से अंजाम नहीं दे सके।’
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी 20 मैच ऐसा रहा
टिम डेविड ने जड़ी थी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। टिम डेविड (27 गेंदों 54 रन, 4 छक्के, 2 चौके) और कैमरन ग्रीन (21 गेंदों में 52 रन, 7 चौके, 3 छक्के) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 186 रन बोर्ड पर लगाए थे।
अभी पढ़ें – VIDEO: सूर्या ने ठोका धोनी जैसा हेलिकॉप्टर SIX, गेंदबाज भी रह गया हैरान!
विराट और सूर्या ने लगाए अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत टीम शुरुआत में लड़खड़ाई। पॉवर प्ले के अंतर भारत ने रोहित-राहुल का विकेट खो दिया था। लेकिन फिर मोर्चा कोहली और सूर्या ने संभाला और टीम को जीत दिला दी। सूर्यकुमार यादव (36 गेंदों में 69 रन, 5 छक्के, 5 चौके) और विराट कोहली (48 गेंदों में 63 रन, 4 छक्के, 3 चौके) के अर्धशतक के बदौलत ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया है। भारत ने ये मुकाबला एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 187 रन बनाकर जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines