हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: पहले टी20 मैच में इस दिग्गज को मिलेगा मौका! ऐसी हो सकती है Playing 11

विज्ञापन
IND vs AUS Team India Playing 11

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के बीच टी 20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को घर में पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं कंगारू टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है।

अभी पढ़ें – IND vs AUS: पहले टी20 मैच में इस दिग्गज को मिलेगा मौका! ऐसी हो सकती है Playing 11

यादव को मिल सकता है मौका

कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी, क्योंकि टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि विकेटकीपर के रूप में कौन खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया उमेश यादव को भी मौका मिल सकता है। यादव को मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

भारत में ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल, देखें आंकड़े

टीम इंडिया का ओवरआल रिकॉर्ड भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार है, लेकिन भारतीय सरजमीं पर कंगारूओं को हराना आसान नहीं होगा। यहां दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 4 टीम इंडिया ने जीते, जबकि तीन ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए। वहीं 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। यही वजह है कि आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हिसाब चुकता करना उतरेगी टीम इंडिया

पिछली बार साल 2019 में भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। उस वक्त टीम इंडिया को 0-2 से हार मिली थी। मतलब तीन साल बाद भारत उस हार का बदला लेकर हिसाब चुकता करना चाहेगी।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

पहले टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी लाइव देख सकते हैं।

पहले टी 20 सीरीज के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल/उमेश यादव

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ICC Rules Changes: अब बल्लेबाज का ध्यान भटकाना विपक्षी टीम को पड़ेगा भारी, मिलेगी ये ‘सजा’

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिश, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एडम जम्पा, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola