हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, शानदार हेडर से अल नासर को दिलाई जीत

विज्ञापन

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। अपने करियर में रोनाल्डो ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े  हैं। सभी समय के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक रोनाल्डो ने किसी भी अन्य सक्रिय फुटबॉलर की तुलना में अधिक रिकॉर्ड तोड़े हैं।

सोमवार की रात, रोनाल्डो ने ट्यूनीशियाई क्लब मोनास्टिर के खिलाफ 74वें मिनट में ट्रेडमार्क हेडर के साथ सीज़न का अपना पहला गोल किया और अल नासर को 2-1 से जीत दिलाई। रोनाल्डो को पिछली पोस्ट पर दाईं ओर से क्रॉस मिला, जिसे उन्होंने गोल में तबदील कर दिया।

इसके साथ ही पुर्तगाली सुपरस्टार ने गर्ड मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने हेडर से 144 गोल किए थे। यह लगातार 22वां सीज़न है जब पांच बार के बैलन डी’ओर ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।

विज्ञापन

रोनाल्डो अपने करियर के ढलान पर हैं। लेकिन अभी भी उनकी फिटनेस और पावर कमाल की है। रोनाल्डो एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली एथलीट हैं। वह मजबूत, तेज़ और तकनीकी रूप से प्रतिभाशाली हैं। ट्रेनिंग में घंटों मेहनत करते हैं, साथ ही अपने खेल को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश में रहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola