ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से वर्ल्ड क्रिकेट पर सूर्यकुमार छाए हुए हैं। अपनी बल्लेबाजी से तूफाने खड़ा कर दिया है। इस बीच आईसीसी ने बुधवार को टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में सूर्या ने लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिग में वे दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। अब पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान की बारी है, जो टॉप पर काबिज हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st T20: वर्ल्ड कप की तैयारी, दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है Playing XI
टॉप पर रिजवान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। इसका उनको फायदा मिला। सूर्यकुमार यादव अब 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। रिजवान 861 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार हैं। जबकि बाबर आजम 799 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी धमाकेदार पारी
सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में जहां 46 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 36 गेंदों में 69 रन की आतिशी पारी खेली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक पायदान का फायदा हुआ है, जो अब 15वें नंबर पर आ गए हैं। कोहली के 606 अंक हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड को लग सकता है बड़ा झटका, तूफानी ऑलराउंडर का खेलना संदिग्ध
गेंदबाजी में अक्षर पटेल को फायदा
गेंदबाजी की रैंकिंग में अक्षर पटेल को फायदा हुआ है। अक्षर पटेल को 15 स्थान का फायदा हुआ और वह अब 18वें नंबर पर काबिज हो गए हैं। हैरिस राउफ सात स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा और भारत के भुवनेश्वर कुमार को नुकसान हुआ है और दोनों क्रमश: छठे और 10वें नंबर पर फिसल गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines