नई दिल्ली: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपने शानदार प्रदर्शन से करियर में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। दीप्ति ने अब एक और धमाका किया है। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी की ओर से जारी टी 20 रैंकिंग में दीप्ति दुनिया की नंबर 3 गेंदबाज बन गई हैं। मंगलवार को जारी लेटेस्ट टी 20 रैंकिंग में दीप्ति ने तीन स्थान स्थानों की छलांग लगाई। उनके करियर की ये बेस्ट रैंकिंग है।
सिर्फ दो गेंदबाजों से पीछे
ऑलराउंडर रैंकिंग में उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाई और नंबर 3 पर पहुंच गईं। गेंदबाजी रैंकिंग में उनके पास 724 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अब वह इंग्लैंड की गेंदबाज साराह ग्लेन (737) और सोफी एक्लेस्टन (756) पीछे हैं। दीप्ति ने लेटेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की गेंदबाज शबनम इस्माइल, वेस्टइंडीज की इन-फॉर्म स्टार हेले मैथ्यूज और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट को पछाड़ा। शर्मा ने महिला एशिया कप में गेंद से असाधारण प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3/27, बांग्लादेश के खिलाफ 2/13 और थाईलैंड के खिलाफ 2/10 का गेंदबाजी प्रदर्शन किया।
भारतीय गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने भी गेंदबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह तीन स्थानों की छलांग लगाकर टॉप 10 में पहुंच गई हैं। रेणुका 693 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।
अभी पढ़ें – FIFA U-17 World Cup: टीम इंडिया की करारी हार, यूएसए ने 8-0 से दी शिकस्त
जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाई छलांग
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग लगाई है। वह दो स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। रॉड्रिग्स ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ भारत के एशिया कप संघर्ष के दौरान 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर बनी हुई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 647 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines