अगर आप भी क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं यो खबर आपके काम की है। ये आपके लिए एक तरह का इम्तिहान भी हो सकता है, क्योंकि इंटररनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पूछा गया है कि बल्लेबाज आउट है या नॉट आउट? आप भी इस वीडियो का सही जवाब दे सकते हैं…
अभी पढ़ें – Virat Kohli Century: 1020 दिनों का लंबा इंतजार, लौटे तो कर ली पोंटिंग की बराबरी, अब सिर्फ सचिन आगे
सबसे पहले वीडियो के बारे में जानिए?
आईसीसी ने जो वीडियो शेयर किया है वो साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप के एक मैच का है। ये मैच टानटन के द कूपर काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
ओशेन थॉमस का बल्ला लगा था स्टंप पर
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसे बांग्लादेश ने 41.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। जब वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओशेन थॉमस क्रीज पर थे तभी अंजाने में उनका बल्ला स्टंप में जाकर लग गया।
अंपायर ने दिया था ये फैसला?
दरअसल, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर की एक गेंद पर थॉमस बीट हुए थे। जब वह वापस अगली गेंद खेलने के लिए उन्होंने शॉट खेला लेकिन वह चूक गए। बाद में उनका बल्ला स्टंप पर जा लगा। अंपायर ने इस विकेट का फैसला थर्ड अंपायर पर छोड़ दिया था. जब थर्ड अंपायर ने इसे करीब से देखा तो बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया।
बल्लेबाज को क्यों नॉट आउट दिया गया था?
अब आपको बताते हैं कि आखिर अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट क्यों करारा दिया था, जबकि बल्ला स्टंप पर लग चुका था। इसके पीछे आईसीसी का एक नियम है, जिसमें बताया गया है कि जब शॉट कम्पलीट कर लिया हो, उसके बाद बल्लेबाज हिट विकेट हुए हो, तो उसे आउट नहीं दिया जाता है। ओशन थॉमस भी अपना शॉट कम्पलीट कर चुके थे, इसलिए नियमों के मुताबिक, तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines