ICC Rankings, Mohammad Siraj and Shubman Gill: भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है, उससे पूर्व एक दिन पहले 4 अक्टूबर बुधवार को आईसीसी द्वारा ताजा रैंकिंग जारी की गई हैं। क्रिकेट के महाकुंभ के शुरू होने से एक दिन पहले ही रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। भारत के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और एशिया कप के फाइनल में कहर मचाने वाले मोहम्मद सिराज को इसमें नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जलवा देखने को मिला है। इतना ही नहीं भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टॉप 10 से ही बाहर हो गए हैं।
सिराज और कुलदीप को हुआ घाटा
अगर गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज अभी भी नंबर 1 स्थान पर बने हुए हैं लेकिन उनकी जगह पर अब खतरा बढ़ गया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में खेलकर 68 रन लुटाने वाले सिराज को 11 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ है। वहीं अब ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड उनके बराबर आ गए हैं। यानी सिराज और हेजलवुड दोनों ही आईसीसी रैंकिंग में 669 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन पर हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव को अपना 10वां स्थान गंवाना पड़ा है और वह टॉप 10 से बाहर हो गए। कुलदीप 11वें स्थान पर 616 पॉइंट्स के साथ हैं जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी अब 10वीं पोजीशन पर आ गए हैं।
शुभमन गिल का भी हुआ नुकसान
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हालांकि अभी भी अपनी आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ही हैं, लेकिन उनके पॉइंट्स कम हो गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 857 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। गिल को अब ताजा रैंकिंग में 9 अंकों का घाटा हुआ है और अब उनके और बाबर के बीच की लीड बढ़ गई है। गिल के पिछली रैंकिंग में 848 अंक थे लेकिन अब वह 839 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं डेविड वॉर्नर को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे से पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
टीम इंडिया नंबर 1 पर बरकरार
अगर टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम टॉप पर बरकरार है। टीम इंडिया 116 रेटिंग पॉइंट लेकर टॉप पर है जबकि दूसरे नंबर पर है पाकिस्तान जिसके 115 अंक हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया (112) तीसरे, साउथ अफ्रीका (106) चौथे और इंग्लैंड (105) पांचवें स्थान पर है। गुरुवार से वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले रैंकिंग कुछ इस प्रकार हैं और अब देखना होगा कि आगामी क्रिकेट के महाकुंभ में यह रैंकिंग कितनी बदल जाती हैं।
यह भी पढ़ें:-
Rohit Sharma-Babar Azam: रोहित शर्मा और बाबर आजम की मुलाकात, इस खास प्रोग्राम के लिए पहुंचे अहमदाबाद
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines