नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सोमवार को दिल्ली में चल रही 2023 IBA महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में मेक्सिको की वैनेसा ऑर्टिज धमाकेदार जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में एंट्री ली। 75 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच के दौरान उन्होंने मुकाबला 5-0 से जीत लिया। हालांकि उनका कहना है कि पोडियम पर रहने के लिए उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
मैं और बेहतर कर सकती थी
उन्होंने कहा कि मुझे बाउट पर नियंत्रण करना मुश्किल लगा। वह एक छोटी मुक्केबाज है और मैं अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू नहीं कर पाई। मैं और बेहतर कर सकती थी। मैं अगले मुकाबले में सुधार करने की कोशिश करूंगी। लवलीना का 75 किग्रा में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय इवेंट है, जिसकी शुरुआत नवंबर में एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड से हुई थी। लवलीना क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मोजाम्बिक की रेडी अडोसिंडा ग्रामाने से भिड़ेंगी। रेडी ने उज्बेकिस्तान की रूजमेतोवा सोखिबा को हराया है।
साक्षी चौधरी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
दूसरी ओर साक्षी चौधरी ने फ्लाइवेट (52 किग्रा) में झाजीरा उराकबायेवा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता कजाख मुक्केबाज ने आक्रमण किया, लेकिन साक्षी ने अच्छा नियंत्रण दिखाया। दो बार की विश्व युवा चैंपियन साक्षी ने अच्छा प्रदर्शन कर कहा- कई लोग मेरे लिए चीयर कर रहे थे और यह एक बड़ी प्रेरणा थी। कज़ाख मुक्केबाज़ सख्त थी और उसे हराकर मुझे आत्मविश्वास मिला है। मैं यहां से स्वर्ण जीतना चाहती हूं।’
मुक्केबाज प्रीति 54 किग्रा में खेल रही हैं। प्रीति ने कठिन बाउट में प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया, अंत में वह बाउट रिव्यू के माध्यम से 4-3 से हार गईं। प्रीति ने पहला राउंड 4-1 से जीता, लेकिन जीतपोंग ने दूसरा राउंड लेने के लिए हमला किया और तीसरे राउंड में भी इसी तरह से खेल जारी रखा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines