नई दिल्ली: पाकिस्तान को शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के अपने अंतिम मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दासुन शनाका द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद बाबर आज़म की अगुवाई वाली टीम 121 रन पर सिमट गई। जिसके जवाब में श्रीलंका ने तीन ओवर शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। लंका के लिए पथुम निसानका ने अपना सातवां अर्धशतक जमाया। इस जीत के साथ श्रीलंका अपने तीनों मैचों में जीत के साथ सुपर 4 चरण में शीर्ष पर रहा, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमें पहले ही रविवार को फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं।
DRS कॉल पर बवाल
हालांकि, भले ही यह एक कम स्कोर वाला मैच था और श्रीलंका ने आसानी से जीत हासिल की हो, लेकिन 16वें ओवर में ड्रामा शुरू हुआ जब अंपायर ने तीसरे अंपायर को डीआरएस की अपील के लिए संकेत दिया, जबकि बाबर द्वारा अनुरोध नहीं किया गया था। दरअसल ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच आउट के लिए एक मजबूत अपील की, जब हसन अली की एक शॉर्ट-पिच डिलीवरी पर निसानका बीट हुए। हालांकि, अंपायर अपने नॉट आउट निर्णय पर अडिग रहे, जिसके बाद कप्तान बाबर पिच की ओर चले गए और अंपयार से अपील करने लगे।
“मैं कप्तान हूं’
हालांकि, बाबर द्वारा डीआरएस के लिए संकेत नहीं देने के बावजूद अंपायर ने DRS का सिंग्नल दे दिया। इससे बाबर बहुत खुश नहीं थे और उसे अंपायर की ओर “मैं कप्तान हूं…मैं कप्तान हूं” कहते हुए दिखे गए। इस तरह से पाकिस्तान ने डीआरएस गंवा दिया। बैट और गेंद के बीच बड़ा गैप था।
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1568295957133160449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568295957133160449%7Ctwgr%5E9d63b2f574055e03fbf29fa48485dafde8712d01%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2F
पाकिस्तान की करारी हार
एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले पाकिस्तान को करारी हार मिली है। सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले को फाइनल के पहले तैयारी की तरह देखा जा रहा था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17 ओवर में ही हासिल कर लिया। फाइनल मैच 11 सिंतबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines