Hima Das Suspended by NADA: भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। उन्होंने 12 महीनों के अंदर तीन बार एक ही गलती की। हिमा दास पर अपने स्थान संबंधी (व्हेयर अबाउट) नियम तोड़ने की वजह से सस्पेंशन की सजा मिली है। असम की 23 साल की धावक हिमा दास को इस साल की शुरुआत में लगी चोट के कारण हांग्जो एशियाई खेलों की टीम में नामित नहीं किया गया है।
दो साल का लग सकता है बैन
पीटीआई की खबर के अनुसार, भारतीय टीम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा- “उन्हें नाडा द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।” साथ ही उन्हें अधिकतम दो साल का बैन झेलना पड़ सकता है। हालांकि इसे गलती की डिग्री के आधार पर एक साल तक कम किया जा सकता है। हिमा ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। वह जकार्ता में आयोजित की गई महिलाओं की 4×400 मीटर और मिश्रित 4×400 मीटर रिले क्वार्टर्स में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं।
क्या है नियम?
नियमों की बात की जाए तो इसमें 12 महीने के भीतर तीन विफलताओं को माना जाता है। इसमें फाइलिंग या टेस्ट मिस करना एंटी डोपिंग नियम का उल्लंघन माना जाता है। व्हेयर अबाउट नियमों के अनुसार, हर खिलाड़ी को डोप सैंपल देने के लिए वाडा या नाडा को अपना समय दर्ज कराना होता। तीन बार व्हेयर अबाउट नहीं देने पर इसे उल्लंघन मानकर अस्थायी रूप से रेस्ट्रिक्ट किया जाता है।
आसान भाषा में कहें तो एथलीट को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होती है। इस दौरान वह कहां रहे और टेस्ट या प्रशिक्षण में हिस्सा लिया या नहीं, इसके बारे में बताना होता है। पिछले कुछ साल से हिमा दास को पीठ में चोट का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से वह फेडरेशन कप और नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप से चूक गईं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines