Vijay Hazare Trophy 2023 : टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी उनको नजरअंदाज किया गया है। भारतीय टीम के लिए चहल कई मौको पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
टी20 इंटरनेशनल में चहल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। ऐसे में उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रखने को लेकर फैंस ने चयनकर्ताओं पर काफी सवाल भी खड़े किए थे। वहीं अब चहल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से करारा जवाब दिया है।
चहल ने झटके 6 विकेट
इन दिनों देश में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है जिसने हरियाणा और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में युजवेंद्र चहल ने काफी शानदार गेंदबाजी की। मैच में चहल ने 10 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान चहल ने 2 मेडन ओवर भी डाले। उत्तराखंड की टीम पर मैच में चहल अकेले ही भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 207 रन ही बनाए। चहल के अलावा इस मैच में सुमित कुमार और राहुल तेवतिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
जनवरी 2023 में चहल ने खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच
बता दें, टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जनवरी 2023 में खेला था। इसके अलावा आखिरी इंटरनेशनल वनडे चहल ने अगस्त 2023 में खेला था। चहल का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है इसके बावजूद उनको टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में हुए वनडे विश्व कप में भी चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इसको लेकर भी चयनकर्ताओं पर काफी सवाल उठे थे। बता दें, वनडे में चहल ने भारत के लिए 72 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों चहल ने 96 विकेट हासिल किए है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines