हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hardik Pandya Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे हार्दिक-नताशा, उदयपुर पहुंचे विराट-अनुष्का और KGF स्टार यश

विज्ञापन
Hardik Pandya Wedding

Hardik Pandya Wedding: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मंगलवार (14 फरवरी) को वैलेंटाइन डे पर शादी करने जा रहे हैं। इस शादी के लिए उनके दोस्त और रिश्तेदार उदयपुर पहुंच गए हैं। हार्दिक और नताशा की शादी उदयपुर में होगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उदयपुर पहुंचे

विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा उदयपुर पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों कैजुअल लुक में थे।

और पढ़िए – चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

विज्ञापन

केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को भी मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ने हाल में ही शादी की है। अपनी शादी से पहले हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं।

हार्दिक पांड्या की शादी में KGF स्टार यश भी पहुंचे गए हैं। वहीं भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच की शादी के लिए उदयपुर में मौजूद हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच आज, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव

हार्दिक दोबारा क्यों कर रहे हैं शादी?

हार्दिक और नताशा ने 31 मई, 2020 में शादी की थी। उस समय कोरोना चल रहा था। तब दोनों ने कोर्ट मैरिज के ज़रिए एक दूसरे को अपनाया था। अब ये कपल अपनी शादी को लेविश और ग्रैंड अंदाज़ में करने जा रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola