Hardik Pandya Birthday: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और टी 20 वर्ल्ड कप 2022( T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम का ट्रंप कार्ड हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में हुआ था। पंड्या ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखें हैं लेकिन इन सभी से लड़ कर वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक पंड्या एक समय तक एक बैट भी नहीं खरीद सकते थे।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी के साथ रवींद्र जडेजा का ‘डायरेक्ट कनेक्शन’, खुद किया खुलासा
9वीं कक्षा में छोड़ा स्कूल, मैगी खाकर मैदान पर करते थे प्रेक्टिस
सूरत में जन्मे हार्दिक पंड्या की शुरूआत से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी उनके पिता भी उन्हें कई बार मैच दिखाने ले जाया करते थे। उन्हें पढ़ाई लिखाई में कोई इंटरेस्ट नहीं था। उनके पिता हिमांशु पांड्या ने दोनों भाइयों की कुशलता और क्रिकेट के प्रति उनकी दिवानगी को देख अपना बिजनेस सूरत से बड़ौदा शिफ्ट करने का फैसला कर लिया, ताकि वह अपने बेटों को अच्छा प्रशिक्षण दिला सकें।
बड़ौदा आने के बाद उनके पिता हार्दिक और कुणाल को किरण मोरे क्रिकेट एकेडमी ले गए। किरण मोरे उनके शुरुआती कोच रहे, जिन्होंने दोनों भाइयों की जबरदस्त क्रिकेट कुशलता और उनके आर्थिक हालात को देख उनसे फीस न लेने का फैसला किया। वहीं इसी बीच हार्दिक ने 9वीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी थी।
एक तरफ दोनों भाई क्रिकेट ट्रेनिंग लेने लगे तो दूसरी तरफ उनके पिता का बिजनेस सिमटता चला गया। लेकिन पिता हिमांशु पांड्या ने अपनी आर्थिक मंदी के बारे में कभी हार्दिक और कुणाल को नहीं बताया। क्योंकि वे अपने बेटों का क्रिकेट के प्रति मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहते थे, लेकिन धीरे-धीरे आर्थिक मंदी ने हार्दिक को इस कदर घेरा की वे सिर्फ मैगी खा कर मैदान पर प्रैक्टिस करते थे। अपने भोजन के पैसे बचा कर पंड्या क्रिकेट किट इकट्ठा किया करते थे। हार्दिक के पास यहां तक बैट तक खरीदने के पैसे नहीं थे।
आईपीएल से मिली पहचान, फिर भारतीय टीम में मचाया गदर
अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से डोमेस्टिक क्रिकेट में सभी को प्रभावित करने वाले हार्दिक पंड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू किया और सभी का दिल जीत लिया। जिसके बाद 2016 में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। जिसके बाद उन्होंने विश्वकप में भी भारतीय टीम का नेतृत्व किया।
अभी पढ़ें – हरमनप्रीत कौर बढ़ाया देश का मान, आईसीसी ने दिया बड़ा सम्मान
वे पिछले दो साल से इंजरी से परेशान थे और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आईपीएल 2022 में वापसी की और अपनी बॉलिंग, बेटिंग और कप्तानी से भी सभी को इंप्रेस किया जिसके बाद उनका चयन टी 20 विश्वकप के लिए भरतीय टीम में किया गया। उनके फैंस को विश्वकप में उनसे काफी उम्मीदे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines