Gay Games Hong Kong: हांगकांग में तमाम विरोध के बावजूद एशिया के पहले समलैंगिक खेलों की शुरुआत की गई है। एलजीबीटीक्यू विरोधी सांसदों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसके लिए विरोध दर्ज कराया था। हालांकि इसके बावजूद, गे गेम्स हांगकांग (जीजीएचके) एशिया में पहली बार शनिवार को शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह जीजीएचके, फेडरेशन ऑफ गे गेम्स और दुनियाभर के प्रतिनिधिमंडलों के मार्च-इन के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद डांस सहित कई परफॉर्मेंस हुईं। जीजीएचके की सह-अध्यक्ष लिसा लैम ने कहा- “समलैंगिक खेलों का दृष्टिकोण हमेशा एक खेल, कला और संस्कृति का निर्माण करना रहा है, जो भागीदारी और समावेश का जश्न मनाता है।”
लैम ने कहा कि जीजीएचके को पहली बार मल्टी-स्पोर्ट्स में सभी जेंडर की कैटेगरी शुरू करने पर गर्व है, ताकि सभी लोग एक साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। ड्रैगन बोट रेसिंग और माहजोंग सहित खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 45 देशों के 2,300 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। मैक्सिकन शहर ग्वाडलाजारा इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा है।
हांगकांग में जेंडर के आधार पर भेदभाव के खिलाफ कोई कानून नहीं है। हालांकि यह समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देता है। सितंबर में शीर्ष अदालत के एक फैसले ने सरकार को समलैंगिक संघों को मान्यता देने के लिए एक कानूनी ढांचा स्थापित करने को दो साल की समय सीमा तय की थी। महीनों के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद बीजिंग ने 2020 में शहर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSL) लागू कर दिया। इस कानून में तोड़फोड़, विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत और आतंकवाद के खिलाफ आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
वहीं बीजिंग समर्थक सांसद जुनियस हो ने गुरुवार को शहर के नेता जॉन ली को एक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि समलैंगिक खेलों का एजेंडा समलैंगिक विवाह को बढ़ावा देना है, उन्होंने एनएसएल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। हांगकांग के पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी जून में खेलों को रद्द करने का आह्वान करते हुए कहा कि आयोजकों ने हांगकांग के लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार सत्ता समर्थक लोगों के साथ खुद को जोड़ लिया है। बर्लिन के 80 वर्षीय प्रतिभागी गेरिट शुल्ज ने कहा- यह एक अच्छा विचार है क्योंकि विशेष रूप से चीन समलैंगिकों को बहुत पसंद नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines