हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup : हार के बाद Neymar को सांत्वना देने पहुंचा क्रोएशियाई खिलाड़ी का बच्चा, लगाया गले, देखें ये क्यूट वीडियो

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Neymar Ivan Perisic son Brazil vs Croatia

FIFA वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। शुक्रवार को क्रोएशिया-ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को रौंद डाला। इस मैच में भले ही ब्राजील को हार मिली हो लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना लिया। मैच में भले ही वे क्रोएशियाई खिलाड़ियों से लड़ते रहे लेकिन मैच के बाद उन्होंने अपनी महानता दिखाते हुए सभी का दिल जीत लिया।

जब नेमार से मिलने आया ईवान पेरिसिच का बेटा

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार पूरी दुनिया भर में मशहूर है और कई लोग उन्हें अपना आइडल भी मानते हैं। क्रोएशिया के खिलाफ हार के बाद नेमार बेहद दुखी होकर मैदान पर खड़े थे इसी बीच क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी ईवान पेरिसिच का बेटा उन्हें दुखी देखकर उनकी ओर आता है। जैसे ही वह पास जाता है तो सिक्योरिटी उसे रोक देते हैं लेकिन जैसे ही नेमार की इस पर नजर पड़ती है वे उसे आने देते हैं और फिर ईवान के बेटे को गले भी लगाते हैं। वहीं ईवान का बेटा उन्हें सांत्वना देता नजर आता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ शेयर किया जा रहा है और हर कोई नेमार के इस दिल छू लेने वाले एक्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़िए –FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने पेनल्टी शुटआउट में दिखाया जलवा, अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को रोमांचक मैच में दी मात

विज्ञापन

और पढ़िए –FIFA World Cup 2022: ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, लेकिन नेमार ने रच दिया इतिहास, गोल में की पेले की बराबरी

नेमार ने की पेले की बराबरी

30 साल के नेमार ने ब्राजील के लिए 124 मैचों में 77 गोल किए हैं। 2002 में ब्राजील के साथ विश्व कप विजेता रोनाल्डो 98 मैचों में 62 गोल के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। नेमार पहली बार 2010 में 18 साल की उम्र में ब्राजील के लिए खेले थे। वह राष्ट्रीय टीम के साथ अपना पहला बड़ा खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पेले ने तीन विश्व कप जीते, जिसमें 1958 का टूर्नामेंट भी शामिल है। जिसमें वह महज 17 साल के थे। उन्होंने 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जिताने में भी मदद की थी 

विज्ञापन

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola