FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टूर्नांमेंट में 4 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच ग्रूप ई और ग्रूप एफ के होंगे। आज के मैचों में कई खतरनाक टीमें अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगी। जिसमें पिछले साल की रनर-अप क्रोएशिया और पूर्व चैंपियन जर्मनी और स्पेन भी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बेल्जियम में अपने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरेगी।
FIFA World Cup 2022 Todays Match: आज होंगे ये चार मैच
1. मोरक्को vs क्रोएशिया – दोपहर 3:30 बजे
2. जर्मनी vs जापान – शाम 6:30 बजे
3. स्पेन vs कोस्टारिका – रात 9:30 बजे
4. बेल्जियम vs कनाडा – देर रात 12:30 बजे
अभी पढ़ें – FIFA 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से दी मात
1. मोरक्को vs क्रोएशिया
पिछले विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया की टीम मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। पिछले कप में क्रोएशिया ने सभी को चौंका दिया था और बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर टॉप पर पहुंच गई थी हालांकि उसे फाइनल में फ्रांस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
2. जर्मनी vs जापान
दिन का सबसे अहम मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच है। 2014 विश्व कप की चैंपियन टीम जर्मनी जीत के साथ इस विश्व कप में अपना सफर शुरू करना चाहेगी। हालांकि जर्मनी के लिए ये मुकाबला जीतना एक दम आसान नहीं होने वाला है क्योंकि जापान भी उलटफेर के काबिल है और सभी को चौंका सकती हैं।
3. स्पेन vs कोस्टारिका
2010 फीफा वर्ल्ड कप की चैंपियन स्पेन भी अपने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। स्पेन पिछले टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाई थी लेकिन इस साल उसे भी काफी उम्मीदे हैं। टीम के स्टार खिलाड़ी अल्वारो मोराटा कई मौकों पर स्पेन को जीत दिला चुके हैं। वह स्पेन के लिए 57 मैचों में 27 गोल कर चुके हैं। कोटा रिका के खिलाफ उन पर गोल करने का अधिक दारोमदार रहेगा।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: धोनी-विराट-रोहित रह गए पीछे, हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
4. बेल्जियम vs कनाडा
बेल्जियम और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। दोनों ही टीमें लगभग एक ही स्तर की हैं और दोनों के पास बेहद बड़े नाम तो नहीं हैं लेकिन अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टूर्नामेंट में जगह बनाई है। केविन डि बून बेल्जियम के उपयोगी मिडफील्डर हैं। वह गोल करने में मदद करते हैं और साथ ही गोल दागने में पीछे भी नहीं रहते हैं। वह बेल्जियम के लिए 94 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं। वहीं, कनाडा की टीम अलफांसो डेविस से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines