FIFA World Cup में आज राउंड-16 के मुकाबले में पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ये मैच लुसेल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच कहीं भी हो, एक खिलाड़ी हमेशा चर्चा में रहता है जिसका नाम है- क्रिस्टियानो रोनाल्डो। रोनाल्डो को लेकर इस बार भी काफी बातें हो रही हैं। कुछ का कहना है कि रोनाल्डो में अब पहले वाली बात नहीं रही। उनपर उम्र हावी हो गई है, लेकिन रोनाल्डो हमेशा से बड़े मैच के खिलाड़ी रहे हैं। जब टीम को उनकी जरूरत होती है तब वह अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नजर आते हैं।
पांचवां FIFA वर्ल्ड कप खेल रहे हैं रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कंधे पर पुर्तगाल की फुटबॉल टीम को 20 साल ढोया है। ये उनका पांचवां फीफा वर्ल्ड कप है। ये रिकॉर्ड उनके क्लास और कौशल की गवाही देती है। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 118 गोल किए हैं। रियल मैड्रिड से लेकर मैचेस्टर यूनाइटेड क्लब उनकी महानता के गवाही देते हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मैदान पर लौटते ही दिखा Neymar का जलवा, ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से दी मात
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को नॉकआउट के लिए बचाया!
कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अभी तक लीग के मैचों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने शेप में नहीं नजर आए हैं। कह सकते हैं कि रोनाल्डो अभी तक प्रतिभा से न्याय नहीं कर सके हैं। अब उनकी बारी है। रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में गोल किया था। पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने, लेकिन इसके बाद वह गेंद को नेट में डालने में सफल नहीं रहे।
चर्चा यह भी है कि शायद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नॉकआउट मैचों के लिए बचा कर रखा है। वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 8 गोल किए हैं, लेकिन इसमें से कोई भी गोल नॉकआउट चरण में नहीं हुआ है। पांच बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो संभवत: अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और वह इसमें खिताब से कम कुछ भी नहीं चाहेंगे।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: रिचार्लिसन के गोल से गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक, Lionel Messi समेत इन खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर
आंकड़े देते हैं उनकी महानता की गवाही
आंकड़े रोनाल्डो के मूल्य को साबित करते हैं। विश्व कप क्वालिफाइंग राउंड में रोनाल्डो ने किसी भी अन्य पुर्तगाली खिलाड़ी से अधिक मैच खेले हैं। वह मैदान पर 810 मिनट तक रहे हैं। उन्होंने सबसे अधिक गोल भी किए। पिछले साल यूरो कप में वह पांच गोल के साथ संयुक्त शीर्ष स्कोरर थे। फीफा विश्व कप में आज का दूसरा मैच पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच है। इस मैच में दुनिया का ये दिग्गज प्लेयर कमाल करने के इरादे से उतरेगा। काइलिन एम्बाप्पे, नेमार और मेसी गोल के बाद अब बारी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शो की है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
388 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines