नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच का गजब नजारा देखा जा रहा है। मंगलवार को स्पेन-मोरक्को के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार इस मुकाबले को दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मोरक्को ने जीत इतिहास रच दिया। मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से शिकस्त देकर न केवल वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया, बल्कि पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया।
यासिने बोनो रहे टीम के हीरो
मोरक्को की टीम के हीरो गोलकीपर यासिने बोनो रहे। वे अंत तक लड़ते रहे, लेकिन उन्होंने अपने गोलपोस्ट में एक भी गोल नहीं जाने दिया। चीते सी छलांग और बाज की नजर रख उन्होंने स्पेन की ओर से आते हर प्रहार को सहा और आखिरकार अपनी टीम को जीत दिलाकर मैदान से लौटे।
बोनो की शानदार गोलकीपिंग का एक नजारा 90 मिनट बाद देखने को मिला। पहले एक्स्ट्रा टाइम के 4 मिनट बाद ही स्पेन हावी हो चला था। जैसे ही स्पेन के फुटबॉलर ने गोल दागने की कोशिश की, बोनो ने चीते सी छलांग लगाई और शानदार डाइव लगाकर गोल होने से बचा लिया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में भी उन्होंने एक भी गोल अंदर नहीं जाने दिया। लड़ते-गिरते बोनो ने अपनी टीम के लिए इतिहास रचा है तो वे अब हर किसी की जुबां पर छाए हुए हैं।
पेनल्टी शूटआउट में हावी रही मोरक्को की टीम
मोरक्को के लिए पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल अब्देलहामिद साबिरी ने किया। दूसरा गोल हाकिम जायक ने किया। तीसरा पेनल्टी शूट बद्र बेनन से मिस हुआ जबकि आच्रफ हाकिमी ने तीसरा गोल दागकर मोरक्को की टीम को जीत दिला दी। स्पेन के फुटबॉलर पाब्लो सरबिया, कार्लोस सोलर और सर्गियो बस्क्वेस्ट के तीनों गोल मिस हो गए। फुल टाइम तक गोल को लेकर जद्दोजहद होती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। ऐसे में फुल टाइम के बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines