Japan vs Croatia: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में राउंड-16 के मुकाबले में क्रोएशिया ने जापान को हरा दिया है। क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया है। मैच फुल टाइम तक 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। क्रोएशिया की ओर से शूट लेने आए व्लासिच, ब्रोजोविच और पसालिच ने गोल किया। वहीं, लिवाजा चूक गए। वहीं, जापान की ओर से सिर्फ असानो गोल कर सके।
और पढ़िए – Gujarat Voting Phase 2: इरफान-युसूफ ने डाले वोट, कहा- भारत बन सकता है महाशक्ति
पेनल्टी शूटआउट से हुआ फैसला
क्रोएशिया और जापान मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच है जो पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा है। एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।
और पढ़िए – Gujarat Voting Phase 2: इरफान-युसूफ ने डाले वोट, कहा- भारत बन सकता है महाशक्ति
डोमिनिक लिवाकोविच ने कर दिया करिश्मा
पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया को गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने मैच जीता दिया। वह इस मैच के हीरो रहे। लिवाकोविच ने तीन पेनल्टी शूट को रोका। जापान के लिए पहला पेनल्टी किक मिनामिनो ने लिया। लिवाकोविच ने बाई तरफ कूदते हुए गेंद को रोक लिया। उन्होंने दूसरी पेनल्टी दाई तरफ कूदकर रोक दी। जापान के तीसरे पेनल्टी को भी लिवाकोविच रोक दिया। लिवाकोविच आखिरी वक्त तक पेनल्टी लेने वाले प्लेयर की मूवमेंट देख रहे थे।
बता दें कि क्रोएशिया पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट रही थी। 2018 के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को हरा दिया था। क्रोएशिया की टीम वर्ल्ड कप में तीसरी बार राउंड ऑफ-16 का मैच खेल रही थी और तीनों बार टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines