FIFA World Cup 2022: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 20 नवंबर से कतर में हो रही है। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी काफी भव्य होने वाली हैं और कई बड़े-बड़े कलाकार और राजनेता इसमें भाग लेने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम तो भाग नहीं ले रही हैं लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वहां जाने वाले हैं। उप-राष्ट्रपति वहां पर फीफा के अधिकारियों से भारतीय फुटबॉल के भविष्य को लेकर बात करेंगे इसके अलावा कतर में रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।
आपको बता दें कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर जगदीप धनखड़ 20-21 नवंबर को कतर का दौरा करेंगे। इसी दौरान फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। इस दौरे से भारत और कतर के संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे।
FIFA World Cup 2022 Format: इस फॉर्मेट के साथ होगा टूर्नामेंट
2022 फीफा वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। जिनके बीच 48 लीग मैच जाएंगे। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। सभी टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है और लीग मैच के बाद हर ग्रुप में शुरुआती दो स्थानों पर रहने वाली टीमें टॉप 16 राउंड में इसके बाद आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। 14 और 15 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines