हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: शाहरुख खान ने पूछा- कौन हैं फुटबॉल के पठान? वेन रूनी ने लिया 41 साल के फुटबॉलर का नाम

विज्ञापन
fifa world cup 2022 final Shah Rukh Khan wayne rooney

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को कतर में खेला जा रहा है। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाली खिताबी भिड़ंत के बीच बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आगामी फिल्म पठान का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर वेन रूनी के साथ मंच साझा करते हुए फुटबॉल से जुड़े अपने अनुभवों पर बात की। शाहरुख को स्टूडियो में रूनी के बगल में बैठाया गया।

शाहरुख ने रूनी से पूछा कि फुटबॉल में ‘पठान’ कौन है। इंग्लिश फुटबॉल के दिग्गज ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर के नाम के साथ जवाब दिया। रूनी ने कहा- फुटबॉल के ‘पठान’ ज्लाटन इब्राहिमोविच हैं। रूनी मैनचेस्टर यूनाइटेड में ज्लाटान इब्राहिमोविच के साथ खेलते थे।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में 2 गोल दाग मेसी ने रचा इतिहास, पेले से आगे निकले, इस दिग्गज की बराबरी की

विज्ञापन

मैदान पर डटे रहेंगे 42 साल के ज्लाटन 

स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच 41 साल के होने वाले हैं, लेकिन अब तक मैदान में डटे हैं। इटली के फुटबॉल क्लब एसी मिलान ने जुलाई में उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए और बढ़ा दिया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। स्वीडन के यह फॉरवर्ड खिलाड़ी एसी मिलान के लिए 11 नंबर की जर्सी पहनना जारी रखेंगे।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पीएम मोदी ने अर्जेंटीना को दी जीत की बधाई, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

विज्ञापन

https://twitter.com/bansal_sanjeeta/status/1604472613275062274

बड़े पर्दे पर एंट्री के लिए तैयार

ज्लाटन इब्राहिमोविच स्वीडन के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में पहचान रखते हैं। इब्राहिमोविक फ्रेंच कॉमेडी-एक्शन फिल्म, एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स: द मिडल किंगडम में बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola