हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने पेनल्टी शुटआउट में दिखाया जलवा, अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को रोमांचक मैच में दी मात

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Quarter Finals Lionel Messi

Argentina vs Netherelands: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में शुक्रवार का दिन बेहद रोमांचक रहा। पहले क्रोएशिया और ब्राजील के बीच क्वार्टर फाइनल का मैच खेला गया जिसमें पेनल्टी शुटआउट में क्रोएशिया ने ब्राजील को मात दी। वहीं दूसरा मैच अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच खेला गया और इसमें भी नतीजा पेनल्टी शुटआउट के जरिए ही निकला। अंत में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को 4-3 के मामूली अंतर से मात दे दी।

पहले हाफ में अर्जेंटीना का दबदबा, फिर नीदरलैंड ने की वापसी

दरअसल क्वार्टर फाइनल के मैच में अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही नीदलैंड पर बढ़त बनाए रखी। नेहुएल मोरिना ने अर्जेंटीना को 35वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिला दी। लियोनल मेसी के शानदार पास पर उन्होंने गोल किया। 73वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल किया। इसके बाद ऐसा लगा कि अर्जेंटीना की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सब्सीट्यूट के तौर पर 78वें मिनट में उतरे बाउट बेघोर्स्ट मैच को पूरी तरह पलट दिया।

बाउट बेघोर्स्ट ने 83वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड की वापसी करवाई। 90 मिनट तक स्कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 2-1 था। रेफरी ने 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट (90+10वें मिनट) में बाउट बेघोर्स्ट ने दूसरा गोलकर अर्जेंटीना को चौंका दिया।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने हवा को चीरते हुए दाग दिया तूफानी गोल, पेले को भी छोड़ा पीछे, देखें वीडियो

पेनल्टी शुटआउट में अर्जेंटीना के गोलकीपर ने दिखाया दमखम

अब मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वान डाइक और स्टीवन बर्गहाउस के शॉट को रोका। नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे। जिसके बाद अर्जेंटीना ने 4-3 से नीदरलैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ वह अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना का सेमीफाइनल में क्रोएशिया से मुकाबला होने वाला है जो बेहतरीन फॉर्म में है।

विज्ञापन

रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली के बाद अमेरिका पहुंचीं डबल ओलंपिक चैंपियन ब्रिटनी ग्रिनर

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola