FIFA Under-17 World Cup 2022: भुवनेशवर में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 (FIFA Under 17 World Cup) के पहले मैच में भले ही भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका से बुरी तरह से हार मिल गई हो लेकिन फिर भी टीम की कप्तान अष्टम उरांव के घर वाले बेहद खुश हैं। दरअसल अष्टम बेहद गरीब घर से आती हैं और उनके पास कोई संसाधन नहीं हैं। वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए प्रशासन ने अष्टम के परिवार वालों के लिए टीवी व अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया है वहीं उनके नाम पर एक स्टेडियम भी बनाने के ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – FIFA U-17 World Cup: टीम इंडिया की करारी हार, यूएसए ने 8-0 से दी शिकस्त
अष्टम के माता-पिता है मजदूर
बता दें कि अष्टम झारखंड के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी गोर्राटोली की रहने वाली हैं। उनका परिवार बेहद गरीब है। अष्टम के माता-पिता दोनों ही मजदूर हैं। इस गरीबी के बावजूद अष्टम ने अपनी मेहनत से भारतीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाई। भारत में पहली बार आयोजित किए जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप की कप्तान चुने जाने पर प्रशासन को जैसे ही पता चला कि उनके परिवार के पास मैच देखने के लिए कोई संसाधन नहीं है तो वह तुरंत हरकत में आया।
परिवार वालों ने पहली बार देखी टीवी
डीसी के आदेश के बाद प्रशासन की टीम तुरंत झारखंड के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी गोर्राटोली पहुंची और वहां पर अष्टम के घर पर टीवी और कुर्सी का इंतजाम किया जिससे उनके घर वालों ने जीवन में पहली बार टीवी देखी और अपनी बेटी को खेलते हुए भी देखा। वहीं अष्टम की मां का कहना है कि वे बेहद खुश हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी वर्ल्ड कप में कुछ खास जरूर करेगी।
अष्टम उरांव के नाम से गांव में बनेगा स्टेडियम
अष्टम उरांव का इंडिया टीम का हिस्सा बनने के बाद बनारी गोर्राटोली क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव में नया स्टेडियम बनेगा। इसकी जानकारी देते हुए डीएसओ हेमलता बून व बीडीओ छंदा भटटाचार्य ने कहा कि गांव में अष्टम उरांव के नाम से स्टेडियम बनेगा। स्टेडियम का डीपीआर तैयार हो गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines