हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Moeen Ali ने इंग्लैंड के लिए जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, उड़ाए 6 गगनचुंबी छक्के, देखें VIDEO

विज्ञापन

Moeen Ali: इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खास बात ये कि मोइन अली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

https://twitter.com/englandcricket/status/1552549419534499847?s=20&t=OqPe7gsIkqN23O4SEyPyTw

6 शानदार छक्के जड़े और 2 चौके लगाए

27 जुलाई को ब्रिस्टल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोईन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 बॉल पर ही फिफ्टी जड़ दी। इस दौरान उन्होंने 6 शानदार छक्के जड़े और 2 चौके लगाए। कुल मिलाकर मोईन ने 18 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

https://twitter.com/CricSurya07/status/1552516540108455936?s=20&t=OqPe7gsIkqN23O4SEyPyTw

तोड़ा लियाम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड

मोईन से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 50 लगाने का रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन के नाम दर्ज था. लियाम ने 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। मगर अब मोईन ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 16 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1552368112841916418?s=20&t=OqPe7gsIkqN23O4SEyPyTw

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप 3 खिलाड़ी

युवराज सिंह (इंडिया) – 12 बॉल
मिर्जा अहसान (ऑस्ट्रिया) – 13 बॉल
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 14 बॉल

विज्ञापन

मैच का हाल पूरा हाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मैच में इंग्लैंड टीम ने 6 विकेट पर 234 रन बनाए थे। टी20 में इंग्लैंड का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 193 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने ये मैच 41 रनों से जीत लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola