हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs NZ: वर्ल्ड कप डेब्यू में कीवी खिलाड़ी ने किया कमाल, चकमा खा गया धाकड़ अंग्रेज ऑलराउंडर; Watch Video

विज्ञापन
Glenn Phillips Clean Bowled Moeen Ali

World Cup 2023, ENG vs NZ: वनडे वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पिछले दो वर्ल्ड कप की रनर अप न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 118 रन पर इंग्लैंड के टॉप 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसमें सबसे दिलचस्प रहा इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली का विकेट।

इस विकेट में खास यह था कि, यह सफलता कीवी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के नाम दर्ज हुई। फिलिप्स ने वर्ल्ड कप डेब्यू किया और अपने पहले मैच के पहले ओवर में ही अंग्रेज ऑलराउंडर को चकमा दे दिया। यह उनका वर्ल्ड कप का पहला विकेट रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया। उनके इस विकेट लेने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

इन खिलाड़ियों ने किया वर्ल्ड कप डेब्यू

इस मैच की बात करें तो ग्लेन फिलिप्स के अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी यह पहला वनडे वर्ल्ड कप है। अगर इस पूरे मैच की बात करें तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस मैच में अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, इंग्लैंड के सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन सभी का यह पहला वनडे वर्ल्ड कप है।

बेन स्टोक्स के बिना उतरी इंग्लैंड

इस मैच में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम अपने अहम खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना मैदान पर उतरी। यह जानकारी मैच से एक दिन पहले ही आ गई थी। इसके अलावा मैच के दिन टॉस के वक्त भी इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बताया कि उनके हिप में इंजरी है और इसी कारण वह यह मैच नहीं खेल पाएं हैं। इसके अलावा कीवी टीम भी अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन के बिना मैदान पर उतरी है। केन आईपीएल में घुटने की इंजरी के बाद बाहर हो गए थे और अब उनकी वापसी हो गई है। अभ्यास मैच में कीवी कप्तान खेले भी थे लेकिन इस मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें नहीं खिलाया गया।

यह भी पढ़ें:-

World Cup 2023: रिजर्व डे पर नहीं हुआ मैच, तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? सुपर ओवर के लिए भी हैं खास नियम

ENG vs NZ: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जो रूट ने जड़ा विश्व कप 2023 का पहला अर्धशतक, टीम को मुश्किल से निकाला

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें