Durand Cup 2023: एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 3 अगस्त यानी आज से शुरू हो गया है। 3 अगस्त से शुरू हुआ ये टूर्नामेंट का 132वां संस्करण है, जो 3 सितंबर तक चलेगा। डूरंड कप का ओपनिंग मुकाबला मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम बांग्लादेश आर्मी के बीच है। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकाता, गुहावटी और कोकराझार में हो रहा है।
पहली बार हिस्सा ले रही हैं 24 टीमें
ये इतिहास में पहली बार है, जब इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के 6 ग्रुप में बांटा गया है। डूरंड कप के पिछले संस्करण में यानी साल 2022 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था।
और पढ़ें – Amazon Prime और Netflix एक साल के लिए बिल्कुल फ्री! लेना होगा ये किफायती रिचार्ज प्लान
पिछली बार बेंगलुरू एफ़सी ने जीता था खिताब
डूरंड कप में पिछली बार बेंगलुरू एफसी ने कमाल किया था। ये डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री की अगुवाई वाली इस टीम ने कोलकाता में हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से रोमांचक शिकस्त दी थी।
यहां देख सकते हैं डूरंड का 2023
डूरंड कप 2023 का लाइव प्रसारण आप सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी पर देख सकते हैं।
डूरंड कप 2023 की टीमें
- ग्रुप ए- बांग्लादेश आर्मी फुटबॉल टीम, ईस्ट बंगाल एफसी, मोहन बागान सुपर जाइंट, पंजाब एफसी
- ग्रुप बी- भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम, जमशेदपुर एफसी, मोहम्मडन एससी, मुंबई सिटी एफसी
- ग्रुप सी- बेंगलुरु एफसी, गोकुलम केरल एफसी, भारतीय वायु सेना फुटबॉल टीम, केरल ब्लास्टर्स एफसी
- ग्रुप डी- डाउनटाउन हीरोज एफसी, एफसी गोवा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, शिलांग लाजोंग एफसी
- ग्रुप ई- चेन्नईयिन एफसी, दिल्ली एफसी, हैदराबाद एफसी, त्रिभुवन आर्मी एफसी
- ग्रुप एफ- भारतीय सेना फुटबॉल टीम, बोडोलैंड एफसी, ओडिशा एफसी, राजस्थान यूनाइटेड एफसी
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines