नई दिल्ली। आरसीबी (RCB) के लिए आईपीएल खेलने वाले रजत पाटीदार के अलावा मुकेश कुमार को टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। 6 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में यह दोनों खेलते दिखेंगे। दोनों खिलाड़ियों के टीम में चुने जाने से दिनेश कार्तिक बेहद खुश हैं। दिनेश कार्तिक ने इन दोनों के सिलेक्शन के बाद एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा, ‘रजत पाटीदार को वहां देखकर बहुत खुशी हुई। वह इस चयन के हकदार हैं। मुकेश कुमार को भी देखकर बहुत अच्छा लगा। अब सरफराज खान और इंद्रजीत बाबा योजना में। ऐसे शानदार प्रदर्शनों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। वे अभूतपूर्व रहे हैं।’ आपको बता दें कि रजत पाटीदार और डीके आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।
धवन करेंगे कप्तान, अय्यर बने उपकप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया 6 अक्टूबर से तीन वनडे मैच भी खेलेगी। इस टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। खास बात ये है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड-बाय का हिस्सा होने के बावजूद श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर वनडे सीरीज खेलेंगे।
वनडे सीरीज के लिए चुने गए शुभमन गिल शीर्ष क्रम पर खेलना जारी रखेंगे। वहीं कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद भी वनडे स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines