Diamond League Final: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक और नया इतिहास रच सकते हैं। आज वह डायमंड लीग के फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। नीरज फाइनल मुकाबले में पांच अन्य जेवलिन थ्रोअर के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। नीरज चोपड़ा ने 2017 और 2018 में भी डायमंड लीग में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वह क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे। ऐसे में जब नीरज आज डायमंड लीग के फाइनल में उतरेंगे तो उनकी नजर खिताब जीतने पर होगी।
अभी पढ़ें – Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने
खिताब के प्रवल दावेदार हैं नीरज चोपड़ा, जैकब से मिल सकती है चुनौती
नीरज चोपड़ा के अलावा डायमंड लीग के फाइनल में अन्य पांच भाला फेंक एथलीट हिस्सा लेंगे। ये टूर्नामेंट विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर के बिना हो रहा है, लिहाजा नीरज चोपड़ा खिताब के प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि नीरज को ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वदलेच से कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि जैकब इस सत्र में 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंक चुके हैं।
कहां होगी मुकाबला
डायमंड लीग 2022 का फाइनल गुरुवार 8 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लेत्ज़ीग्रंड में खेला जाना है। फाइनल में नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:50 बजे शुरू होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स नहीं खेल पाए थे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ग्रोइन इंजरी की वजह से बर्मिंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चोट लग गई थी। आपको बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन इस साल जुलाई में अमेरिका के यूजीन में हुआ था।
हाल ही में लुसाने डायमंड लीग जीते थे नीरज चोपड़ा
चोट से उबकर जब नीरज चोपड़ा ने वापसी की तो वह जबरदस्त फॉर्म में दिखे। चौबीस वर्षीय नीरज चोपड़ा ने वापसी करते ही फॉर्म हासिल करते हुए 26 जुलाई को लुसाने में अपने पहले ही प्रयास में भाले को 89.08 मीटर तक फेंककर खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान उन पर चोट का कोई असर नहीं दिख रहा था और उन्होंने अपने करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था। नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines