हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

9 साल बाद Big Bash League में वापसी करने जा रहा 35 साल का ये तूफानी बल्लेबाज, बेटियों के कहने पर लिया फैसला

विज्ञापन
David Warner will play Big Bash League

नई दिल्ली: इंडियन प्रेमियर लीग में रनों की बारिश करने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर घरेलू टी20 लीग बिश बैश में एक बार फिर खेलते नजर आएंगे। वह इस लीग में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने सिडनी थंडर्स के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

अभी पढ़ें – 3 गेंद पर तीन बोल्ड: Rashid Khan के सामने पानी मांगते नजर आए तूफानी बल्लेबाज पोलार्ड….देखें VIDEO

बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट घरेलू टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद वो टीम के लिए पांच मैच ही खेल पाएंगे। इस बात की घोषणा सिडनी थंडर्स की टीम ने जारी प्रेस रिलीज में की है। वार्नर इस लीग में सिडनी थंडर्स के लिए तीन मैच खेलते हुए 180.95 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक भी शामिल है।

बेटियों के कहने पर बीबीएल का हिस्सा बने वार्नर

घरेलू लीग में वापसी पर डेविड वार्नर ने कहा कि मेरी बेटियां चाहती थीं कि वे मुझे घर पर और BBL में खेलते देखना पसंद करेंगी। एक परिवार के रूप में BBL का हिस्सा बनना हमारे लिए अच्छा होगा।

फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को होगा

आपको बता दें कि बिग बैश लीग का 12वां सीजन 13 दिसंबर तक खेल जाना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को होगा। वॉर्नर के अलावा ट्रेविस हेड एडिलेड स्ट्राइकर्स और मार्नस लाबुशेन ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलते नजर आएंगे।

अभी पढ़ें – Shane Watson ने चुने विश्व क्रिकेट के टॉप 5 बल्लेबाज, इस दिग्गज को दी नंबर 1 पर जगह

USE लीग में खेलना मुश्किल

अगर वार्नर बिग बैश लीग में खेलेंगे तो उन्हें UAE लीग ILT-20 छोड़ना पड़ेगा। क्योंकि, दोनों के मुकाबले एक ही समय पर होंगे। ILT-20 में कई टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी के पास है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें