नई दिल्ली: भारत के एथलीट्स कॉमनवेल्थ गेम्स में धमाल मचाए हुए हैं। जूडो में तूलिका मान ने देश एक और सिल्वर मेडल दिलाया। तूलिका मान ने जूडो में देश को तीसरा पदक दिलाया है। 23 साल की तूलिका को फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – तीसरे टी 20 में चोटिल हुए थे रोहित शर्मा, अब अपनी चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट
फाइनल में मिली हार
तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं।
इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने फाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला पदक
चार बार की राष्ट्रीय चैम्पियन तूलिका मान ने न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रयूज को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। वो इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका पहला पदक है। जूनियर लेवल पर वो रजत पदक जीत चुकी हैं। तूलिका 2019 से अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन के विश्व टूर में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने ताइपे में एशियन ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इससे पहले 2018 में उन्होंने जयपुर में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती थी।
और पढ़िए – इस बड़े टूर्नामेंट से जॉनी बेयरस्टो ने नाम लिया वापस, सामने आयी ये वजह
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अबतक 18 मेडल जीते हैं। भारत के पास पांच गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। खास बात यह है कि इसमें दस मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines