हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2022: बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में भारत ने जीता गोल्ड, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया कमाल

विज्ञापन
CWG 2022

CWG 2022: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 11वें दिन भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। बैडमिंटन पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार खेल दिखाया और गोल्ड पर कब्जा किया। इस भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड के लेन बेन और सीन मेंडी की जोड़ी को हरा दिया।

सात्विक-चिराग ने फाइनल में इंग्लैंड के लेन बेन और सीन मेंडी को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से मात दी है।

विज्ञापन

सात्विक रेड्डी और चिराग शेट्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया था।

सेमीफाइनल मुकाबले में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया के चैन पैंग सून और टैन कियान मेंग से की जोड़ी को मात दी थी। इस मैच में 21-6, 21-15 से हराकर सात्विक साईराज- रैंकी रेड्डी ने फाइनल का टिकट कटाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola