हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोने की बरसात: बर्मिंघम में पहलवानों ने गाड़ दिया लट्ठ, नवीन ने पाकिस्तान के शरीफ को शिकस्त देकर जीता गोल्ड

विज्ञापन

नई दिल्ली: बर्मिंघम में टीम इंडिया के लिए सोने की बारिश हो रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन महज एक घंटे के अंदर भारत के पहलवानों ने तीन गोल्ड दिला दिए। रवि दहिया, विनेश फोगाट के बाद नवीन ने भी गोल्ड दिलाया। पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत के नवीन ने पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पहलवानों के लिए यह दिन का तीसरा स्वर्ण और कुल मिलाकर छठा पदक है।

भारत को अब तक कुल 12 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। नवीन ने गोल्ड जीतने के लिए मुहम्मद शरीफ को पॉइंट का कोई मौका नहीं दिया। वे शुरू से ही हावी रहे। उनके दांव-पेच के आगे पाकिस्तानी पहलवान पस्त हो गया और आखिरकार नवीन ने गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। नवीन का ये डेब्यू CWG है और उन्होंने आते ही कमाल का प्रदर्शन कर चकित कर दिया है।

विज्ञापन

नवीन से पहले शनिवार को पहलवान रवि दहिया और विनेश फोगाट ने गोल्ड दिलाया, जबकि पूजा गहलोत ने भी डेब्यू में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola