PV Sindhu won gold medal: भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी मिशेल को पटखनी दी। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है।
पीवी सिंधु मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं। लिहाजा उन्होंने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है।
पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन यो को 21-19, 21-17 से हराया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में ओवरऑल 5वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु का यह मेडल ओवरऑल 5वां मेडल है। सिंधु ने गोल्ड कोस्ट 2018 में मिक्स्ड टीम के साथ गोल्ड मेडल और वुमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था। उसके पहले ग्लास्गो 2014 गेम्स में उन्होंने मिक्स्ड टीम में सिल्वर और वुमेंस सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
सिंधु ने 8 साल बाद लिया हार का बदला
फाइनल में पीवी सिंधु ने जिस मिशेल ली को हराया है, ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को शिकस्त दी थी। ऐसे मे सिंधु ने मिशेल ली से 8 साल बाद उस हार का बदला भी ले लिया। सिंधु को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 48 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा।
सिंधु vs मिशेल
पहला गेम: 21-15 से सिंधु जीतीं
दूसरा गेम: 21-13 से सिंधु जीतीं
पदक तालिका में चौथे नंबर पर भारत
19वां गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब तक 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines