हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2022: शॉटपुट में भारत की मनप्रीत कौर 16.78 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत के लिए खुशखबर सामने आई है। शॉटपुट में भारत की मनप्रीत कौर 16.78 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में पहुंच गई हैं। मनप्रीत कौर ने 16.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ महिलाओं के शॉटपुट फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, क्वालिफाइंग ग्रुप में चौथे और शॉटपुट में कुल 7 वें स्थान पर रहीं। दिलचस्प बात यह है कि क्वालिफिकेशन में 13 एथलीट थे और 12 ने फाइनल में जगह बनाई है।

 

और पढ़िए – भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में कूट डाले 34 रन, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

वहीं दूसरी ओर कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत के लिए एक और खुशखबर सामने आई है। लॉन्ग जंप में भारत के मुरली श्रीशंकर ने 8.05 मी. उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वे ग्रुप ए के क्वालिफाइंग राउंड में पहले स्थान पर रहे। जबकि ग्रुप बी में मोहम्मद अनीस याहिया ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने 7.88 मीटर की जंप लगाई। दोनों एथलीट्स ने भारत के लिए डबल खुशी दी है।

भारत के पास अब तक 9 मेडल
मेडल टैली में चौथे दिन तक ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसके मेडल्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। दूसरे नंबर पर 54 मेडल के साथ इंग्लैंड और तीसरे पर 24 पदकों के साथ न्यूजीलैंड है। मेडल टैली में भारत छठे स्थान पर है। भारत को चौथे दिन 3 मेडल मिले। अब तक भारत के पास तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत के लिए बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी पदक पक्के हो गए हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल

 

 

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola