हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CWG 2022: भारत ने जीता पांचवां गोल्ड मेडल, टेबल टेनिस में सिंगापुर को 3-1 से रौंदा

विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन मंगलवार को टेबल टेनिस के पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच में भारतीय टीम का मुकबला सिंगापुर से हुआ। भारतीय टीम ने इसमें शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

हरमीत देसाई और साथियान जी की जोड़ी ने सिंगापुर की योंग क्वेक/यू पैंग से मुकाबला किया। पहले ही गेम से दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली।

 

और पढ़िए – जानिए कौन हैं वे महिलाएं, जिन्होंने Lawn Ball में गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास

 

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 13-11 से जीता। इसके बाद देसाई/साथिया ने दूसरा गेम 11-7 से जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली। वहीं तीसरे गेम में भारतीय टीम ने 11-5 से शिकस्त दी। इस तरह हरमीत देसाई और साथियान जी की जोड़ी ने 13-11, 11-7, 11-5 से हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

 

और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल

 

वहीं एकल में साथियान ज्ञानशेखरन ने यू पैंग को 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 से हराकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी।

 

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें