नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना ने 24 और शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों में 48 रन जड़े। विकेटकीपर यस्तिका भाटिया 8 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 34 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का लगाकर 52 रन बनाए। जेमिमाह रोड्रिग्स 11, दीप्ति शर्मा 1 और हरलीन देओल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 5 विकेट महज 49 रन पर गिर गए। इस वक्त 7.2 ओवर हो चुके थे, लेकिन इसके बाद एश्ले गार्डनर ने तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। गार्डनर ने 35 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोके। ग्रेस हैरिस ने 20 गेंदेां में 37 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में अलाना किंग ने बेहतरीन योगदान देते हुए 16 गेंदों में तीन चौके ठोक 18 रन बनाए।
रेनुका सिंह ने लूटी महफिल
टीम इंडिया की ओर से रेनुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महफिल लूट ली। भले ही टीम इंडिया ये मैच हार गई हो, लेकिन रेनुका की शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। रेनुका ने बेथ मूनी को 10, कप्तान मैग लैनिंग को 8, ताहिला मैक्ग्राथ को 14 और ओपनर एलिसा हेली को डक पर आउट कर दिया।
इसी के साथ रेनुका सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया, वह सीडब्ल्यूजी में 4 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोस जोनासन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को 1998 के बाद शामिल किया गया है। हालांकि यहां मेंस क्रिकेट में लिस्ट ए मैच शामिल थे। सीडब्ल्यूजी में टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट को आईसीसी ने मान्यता दी है।
टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाया। दीप्ति शर्मा ने दो और मेघना सिंह ने एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया को 15 ओवर में जेस जोनासन का विकेट मिलने के बाद कोई ब्रेकथ्रू नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया पहला मुकाबला हार गई। भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 31 जुलाई को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
92 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
225 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
328 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
350 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
387 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
399 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
418 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
418 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
425 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines