हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2022: एथलीट का फटा जूता तो विपक्षी टीम के कोच ने दे दिए शूज, वीडियो देख सचिन तेंदुलकर गदगद

विज्ञापन

नई दिल्ली: खेल हमें सीमाओं से परे सोचना सिखाता है। यूं मैदान में भले ही खिलाड़ी और कोच एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन वे खेल समुदाय के लिए एक ही हैं। इस एकजुटता का एक बेहतरीन नजारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान देखने को मिला। हुआ यूं कि बैडमिंटन मुकाबले मलेशिया के खिलाफ खेलते हुए जमैका के राष्ट्रीय चैंपियन सैमुअल रिकेट्स का जूता फट गया।

 

और पढ़िए – Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी, सुपर संडे को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला

विज्ञापन

 

बीच मुकाबले जूता फटने से एथलीट सकपका गया। आनन-फानन में कैंची लाकर उनके जूते को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी, तो मलेशिया के कोच ने दिल जीतने वाला काम किया। उन्होंने अपने पैरों से जूते निकाल जमैका के एथलीट को भिजवा दिए। खुशकिस्मती से कोच और एथलीट का नंबर एक ही था। इसके बाद खेल को दोबारा शुरू किया गया।

सचिन तेंदुलकर हुए मुरीद
30 जुलाई को दिखे इस दिलचस्प नजारे ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी मुरीद बना लिया। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, मलेशियाई कोच का क्या शानदार जेस्चर! खेल हमें सीमाओं के पार दोस्तों के रूप में एकजुट करते हैं!

विज्ञापन

 

और पढ़िए – भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में कूट डाले 34 रन, देखें वीडियो

 

हार गए रिकेट्स
हालांकि रिकेट्स जूते लेने के बाद हार गए। रिकेट्स ने युगल में जोएल एंगस के साथ भागीदारी की और हेंड्रानवान के जूते पहनना जारी रखा। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आरोन चिया-सोह वूई यिक ने रिकेट्स-जोएल एंगस को 21-7, 21-11 से हराया। मलेशिया ने ग्रुप डी में जमैका पर 5-0 की आसान जीत के बाद बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन

 

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola