CSA T20 League: सीएसए टी20 चैलेंज में मुंबई इंडियंस की टीम एमआई केपटाउन भी खेलेगी। खिलाड़ियों के ऑक्शन से पहले इस टीम ने पांच खिलाड़ियों को साइन भी कर लिया है। नियमों के मुताबिक हर एक टीम को ड्रॉफ्ट से पहले पांच प्लेयर्स को साइन करना जरूरी था। एक टीम में कुल 17 प्लेयर होंगे।
इन 5 खिलाड़ियों को किया साइन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम नाम एमआई केपटाउन ने राशिद खान, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन को साइन किया है। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को भी साइन किया है।
और पढ़िए –फीफा वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव, अब इस दिन से होगी शुरुआत
आईपीएल की टीमों के पास मालिकाना हक
दरअसल, आईपीएल की तर्ज पर अगले साल से क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग शुरू होने वाली है। इस लीग में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस लीग की मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है, क्योंकि इस लीग की सभी 6 टीमों का मालिकाना हक आईपीएल (IPL) टीमों के पास ही है।
ऑक्शन से पहले 5 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है हर टीम
सीएसए टी20 लीग में शामिल हुई हर टीम ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ियों का चुनाव कर सकती है। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा जाएगा। इस लीग में हर टीम को 10 साउथ अफ्रीकी चुनने होंगे, जबकि 7 विदेशी खिलाड़ी चुने जाएंगे। वहीं प्लेइंग इलेवन में 7 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी और 4 विदेशी खिलाड़ी रखने होंगे। ये लीग आईपीएल की तर्ज पर होगा।
और पढ़िए – अब मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे राशिद खान समेत ये 5 धाकड़ खिलाड़ी…
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines