Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना के साथ सऊदी अरब में हैं, क्योंकि उन्होंने सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर के साथ करार किया है, अब रोनाल्डो इस क्लब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जिसे फुटबॉल के हिसाब से बड़ी घटना भी माना जा रहा है, लेकिन रोनाल्डो सऊदी में कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे वहां के नियम की धज्जियां उड़ रही हैं।
सऊदी में लिव-इन में रहना गैरकानूनी
बता दें कि रोनाल्डो ने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना के साथ शादी नहीं की है, फिलहाल दोनों लिव-इन में रहते हैं, खास बात यह है कि दोनों सऊदी में भी लिव-इन में ही रह सकते हैं, लेकिन सऊदी अरब एक कट्टर इस्लामिक देश हैं, जहां लिव-इन में रहना पूरी तरह से बैन है। लेकिन अगर रोनाल्डो यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं तो इससे सऊदी का यह कानून टूट सकता है।
और पढ़िए – ‘हमारे कप्तान…,’ सरफराज की पारी देख गदगद हुए वसीम अकरम-रवि अश्विन, शादाब खान ने कही बड़ी बात
रोनाल्डो पर नहीं होगी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोनाल्डो पर कार्रवाई की उम्मीद नहीं है, बताया जा रहा है कि सऊदी के अधिकारी रोनाल्डो पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। बता दें कि रोनाल्डो 2016 से जॉर्जीना को जानते हैं, शादी किए बिना ही दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम बेला और अलाना है। इसके अलावा भी रोनाल्डो के तीन बच्चे और हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक अगर रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां रहेंगे तो उन पर कार्रवाई होने की उम्मीद नहीं है।
और पढ़िए – ‘हमारे कप्तान…,’ सरफराज की पारी देख गदगद हुए वसीम अकरम-रवि अश्विन, शादाब खान ने कही बड़ी बात
सऊदी के एक वकील का कहना है कि शादी के बिना लड़का-लड़की का साथ रहना सऊदी अरब के नियमों के खिलाफ है, लेकिन अब इस तरह के मामलों में सख्ती थोड़ी कम हो गई है। हालांकि इस कानून का इस्तेमाल तब जरूर किया जाता है, जब कोई बड़ा अपराध या फिर अन्य कोई बड़ी हस्ती होती है।
खास बात यह है कि सऊदी अरब के अधिकारी अब विदेशियों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करते जब तक मामला बड़ा न हो। ऐसे में अगर रोनाल्डो के साथ भी ऐसा ही होता है तो इस पर कार्रवाई की उम्मीद कम है। बता दें कि रोनाल्डो ने सऊदी क्लब के साथ जो करार किया है वह 2025 तक चलेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines