नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2023 के तहत हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब तक 4 झटके लग चुके हैं। इनमें से बड़ा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे स्टीव स्मिथ को स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25वें ओवर में शिकार बनाया। ये नजारा इस ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला।

विज्ञापन

कॉन्फिडेंट थे स्मिथ 

स्मिथ 30 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का ठोक 22 रन बनाकर खेल रहे थे। ब्रॉड ने चौथी गेंद डाली तो बॉल पिच करने के बाद अंदर की ओर आई, जिसे स्मिथ जज नहीं कर पाए। उन्होंने इसे ऑफ स्टंप से थोड़ा बाहर जाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल बल्ले के करीब से होकर गुजर गई। पीछे खड़े विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के ग्वल्स में गेंद जाते ही उन्होंने जोरदार अपील कर दी, लेकिन ये क्या? स्मिथ कॉन्फिडेंट थे कि वे आउट नहीं हैं। वे दूसरे छोर पर खड़े ट्रैविस हेड के सामने सिर हिलाकर मना करते नजर आए। स्मिथ का मानना था कि बॉल बल्ले को छूकर नहीं निकली है।

विज्ञापन

अल्ट्राएज में दिखा स्पाइक

हालांकि जब डीआरएस लिया गया तो अल्ट्राएज में साफ नजर आया कि जब बॉल बल्ले के पास से निकली तब वह उसका किनारा ले चुकी थी। आखिरकार स्मिथ को 22 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। उनके आउट होने पर स्कोर 85 रन हुआ। फिलहाल ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। टीम का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन हो चुका है। इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। वह इस सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ