हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chess World Cup Final Game 2 Highlights: प्रज्ञानंदा-कार्लसन के बीच दूसरी बाजी भी हुई ड्रॉ, अब टाई ब्रेकर से चुना जाएगा चैंपियन

विज्ञापन
Chess World Cup Final Game 2 Highlights

Chess World Cup Final Game 2 Highlights: शतरंज विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबले का रोमांच बढ़ता जा रहा है। फाइनल मुकाबले में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा और वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन आमने-सामने हैं। इस मुकाबले का दूसरा गेम भी ड्रॉप पर समाप्त हुआ है।

दूसरे गेम में 30 चालों के बाद दोनों प्लेयर्स ने ड्रॉ पर सहमति जताई है। अब कल यानी 24 अगस्त को टाईब्रेकर से चैंपियन का फैसला किया जाएगा। 22 अगस्त को पहले गेम 35 चालों के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

आर प्रज्ञानानंद के पास इतिहास रचने का मौका

18 साल के भारतीय चेस प्लेयर आर प्रज्ञानानंद के पास चैंपियन बनकर इस बार इतिहास रचने का मौका है। देश के लिए 2002 में विश्वनाथन आनंद ने ट्रॉफी जीती थी। अब प्रज्ञानानंद ये कमाल कर सकते हैं। उनके सामने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chess World Cup 2023: फैबियानो को मात देकर फाइनल में पहुंचे प्रज्ञानानंद, अब दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी से होगी खिताबी जंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola