Chappell Hadley Trophy: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर होने के बाद कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को जगह मिली है। बोल्ट ने हाल ही में क्रिकेट न्यूजीलैंड के साथ अपना सालाना कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया था।
अभी पढ़ें – Abu Dhabi T10 League: क्रिकेट की दुनिया में लौटेंगे एस श्रीसंत, इस टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोल्ट ने जब से न्यूजीलैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने का विकल्प चुना है। तब से उनके अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना सीमित हो गई है, इसके बावजूद उन्हें चैपल-हैडली ट्रॉफी के लिए घोषित की गई टीम में चुना गया है।
तीन वनडे खेले जाएंगे
बोल्ट समेत पांच तेज गेंदबाजों को न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है जो तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 6 सितंबर को केर्न्सो के काज़ली स्टेडियम में खेला जाना है, जबकि सीरीज के अन्य दो मुकाबले इसी मैदान पर 8 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे।
ग्लेन फिलिप्स ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी जगह बनाई
चैपल-हैडली ट्रॉफी के लिए 15 खिलाड़ियों की इस टीम में ईश सोढ़ी को छोड़कर बाकी खिलाड़ी वही हैं, जो वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे। मैट हेनरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े बेन सियर्स के साथ ग्लेन फिलिप्स ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस टीम में मैट हेनरी की वापसी भी हुई है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: कौन है ये शख्स जिसने कोहली, राहुल और पंत संग खिंचाई फोटो, क्या पहचान पाए आप?
न्यूजीलैंड की वनडे टीम इस प्रकार है
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, टिम साउथी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines